फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman SHO suspended for helping girl arrested in honey trap

Gurugram News: हनी ट्रैप में गिरफ्तार युवती की मदद करने वाली महिला थानेदार निलंबित

Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman SHO suspended for helping girl arrested in honey trap
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 15 दिन पहले फर्रुखनगर थाने में दर्ज हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार युवक और युवती की मदद करने वाली महिला थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। एसआईटी की ओर से चल रही जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पहले उसे लाइन हाजिर किया गया था। पुलिस आयुक्त कला राम चन्द्रन के आदेश के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी विभागीय जांच खोलने का आदेश दिया है।
एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बम्बल एप पर चेटिंग करते हुए बिनीता कुमारी नामक एक युवती को दोस्ती करने के बाद 50 हजार रुपये के लिए ब्लैकमेल करने की जांच में उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद एसीपी डीएलएफ, एसपी पटौदी और एसीपी न्यू डीएलएफ को लगाया गया था। जांच के बाद पुलिस टीम ने बिहार की रहने वाली युवती और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

एसआईटी को मामले की जांच में फर्रुखनगर थाने में तैनात एएसआई मुनीश की भूमिका संदिग्ध मिली थी। जिसके बाद उसे लाइन हाजिर किया था। बाद में आरोपियों की कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि यह महिला एएसआई पहले उद्योग विहार थाने में तैनात थी। उसका पति भी वहां पर निजी कंपनी में कार्यरत है। जहां पर विवादों में आने के कारण उसका तबादला फर्रुखनगर थाने में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed