{"_id":"693d40189da14ad027030002","slug":"woman-s-body-was-found-near-the-pachgaon-bagnaki-road-in-the-manesar-police-station-area-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ग्वालियर गांव के पास मिला युवती का शव, गला दबाकर हत्या करने की आशंका; नहीं हुई मृतका की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ग्वालियर गांव के पास मिला युवती का शव, गला दबाकर हत्या करने की आशंका; नहीं हुई मृतका की पहचान
Sat, 13 Dec 2025 04:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Dec 2025 04:00 PM IST
सार
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मानेसर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास एक युवती का शव पड़ा है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई हो।
विज्ञापन
Gurugram News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के मानेसर थाना के अंतर्गत ग्वालियर गांव (पंचगांव) के पास शनिवार की दोपहर को 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ईंटों के बीच शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर जब मानेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे। ऐसे में युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मानेसर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास एक युवती का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों, डॉग स्क्वायड व अपराध शाखा की पुलिस टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवती की किसी दूसरी जगह हत्या करके यहां पर शव फेंका गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गला रस्सी से दबाया गया है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई हो। पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान कोई दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला, जिससे मृत युवती की पहचान हो सके।
मृत युवती के दाहिने हाथ पर गुड़िया लिखा हुआ है। पुलिस और एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीम के निरीक्षण में मृतका के साथ यौन उत्पीड़न या दुष्कर्म होने का साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि इसके बारे में पोस्टमार्टम होने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। हालांकि मृत युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मानेसर थाने की पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बहीराम ने बताया कि मृत युवती की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर कोई दस्तावेज नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या किसी अन्य जगह पर करके शव यहां पर फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।