{"_id":"67e6e850aef7d13c9d038d8f","slug":"woman-dies-after-stone-operation-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102121-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
विज्ञापन
-परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लगाया गलत इलाज व लापरवाही का आरोप
-परिजनों ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पथरी के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुई नूंह उपमंडल के गांव बैंसी की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत ऑपरेशन करने तथा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसका खामियाजा महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर रेवाड़ी के माडल टाउन थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
नूंह उपमंडल के गांव बैंसी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी सीमा को 22 मार्च को दर्द के चलते करीब 11 बजे पथरी के इलाज के लिए रेवाड़ी के डाॅक्टर वेद प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां के डाक्टरों ने जांच करवाई, जिसमें सभी जांच सही होने की बात कहकर 23 मार्च की रात के करीब एक बजे ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी पत्नी को बहुत अधिक दर्द हुआ। बताने पर वहां तैनात स्टाफ ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसे होश नहीं आया। जब उसकी पत्नी को होश नहीं आया तो डाक्टर वेद प्रकाश ने अपनी लापरवाही को छिपाने के उद्देश्य से उसे यदुवंशी अस्पताल रेवाड़ी में रात के करीब 3 बजे शिफ्ट कर दिया।
यदुवंशी अस्पताल और डाक्टर वेदप्रकाश ने उन्हें आश्वासन दिया कि 24 घंटे में मरीज को होश आ जाएगा। लेकिन डाक्टर लगातार आश्वासन देते रहे और 38 घंटे बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया तथा मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। इस पर जब उन्होंने डाक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे इसे कहीं दूसरे अस्पताल में ले जाएं। परिजनों ने मरीज की हालत को देखते हुए बेहोशी की हालत में डाक्टर आदित्या अस्पताल रेवाड़ी में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान 26 मार्च को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
दो अस्पतालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
मृतका सीमा के पति मुकेश कुमार ने डाक्टर वेद प्रकाश अस्पताल और यदुवंशी अस्पताल रेवाड़ी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ रेवाड़ी को शिकायत दी। वहीं मरीज की मौत होने के बाद मृतका के जेठ सेना से सेवानिवृत बहादुर सिंह ने रेवाड़ी के थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतका के परिजनों का कहना है कि दोनों अस्पतालों ने उन्हें गुमराह करते हुए उनके मरीज को मार दिया। दोनों अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रधान चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल रेवाड़ी को निर्देश दिए गए है कि मेडिकल बोर्ड गठित कर इस मामले की जांच की जाए। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
-डाक्टर नरेंद्र दहिया, सीएमओ रेवाड़ी।
फोटो: डाक्टर वेद प्रकाश अस्पताल रेवाड़ी।