फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman cheated of Rs 1.5 lakh in the name of visiting Shirdi

Gurugram News: शिरडी घुमाने के नाम पर महिला से ठगे 1.5 लाख रुपये

Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 1.5 lakh in the name of visiting Shirdi
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर ट्रेवल एजेंसी का संचालक बनकर एक युवक ने महिला से दोस्ती कर शिरडी घुमाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोहना की राजोरिया कालोनी निवासी रिया अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि इसी साल जनवरी में उनकी दोस्ती फेसबुक पर सन्नी नामक युवक से हुई थी। इसके बाद उसने अपने आप को ट्रेवल एजेंसी का संचालक बताया। इसी दौरान रिया ने भी बातों-बातों में शिरडी जाने की बात कही। इस पर युवक ने उनसे हवाई जहाज की टिकट और वहां रहने का डेढ़ लाख रुपये का खर्चा बताया। सन्नी के कहने पर रिया ने उसके खाते में 24 जनवरी को तीन बार में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सन्नी ने एक दिन बाद एयर टिकट भेजने की बात कही। महिला ने अगले दिन उसके पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। कई दिनों बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन



-------

महिला के नाम से आईडी बनाकर डाली अश्लील वीडियो


गुरुग्राम: इंस्टाग्राम पर महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और फोटो डालकर बदनाम किया गया। महिला की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भोंडसी थाना क्षेत्र निवाी महिला ने बताया कि एक 26 अप्रैल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक आईडी बनी हुई देखी। उस आईडी पर अश्लील वीडियो और फोटो डाले जा रहे थे। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed