{"_id":"6637d6010fb51281b40bbc44","slug":"woman-caught-for-selling-house-fraudulently-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30367-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धोखाधड़ी से मकान बेचने पर महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धोखाधड़ी से मकान बेचने पर महिला काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धोखे से मकान बेचने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता से नशे की हालत में लिए गए ब्लैंक चेक, 50 हजार रुपये व अन्य कागजात बरामद किए हैं।
अगस्त-2023 में एक व्यक्ति ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि एक महिला व उसके पति द्वारा इसको नशे का आदी बनाकर धोखे से भीमगढ़ खेड़ी स्थित इसके मकान को बेच दिया था। मकान बेचने पर आई हुई राशि को हड़पने के साथ ही मकान से सामान चोरी कर लिया । पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को शिवजी पार्क से काबू किया। आरोपी महिला की पहचान शिवजी पार्क निवासी 37 वर्षीय विजयलक्ष्मी के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि इसकी दो शादी हुई थी और पहले पति से इसका तलाक हो चुका था। अपने पहले पति के जरिये शिकायतकर्ता दीपांशु कक्कड़ से मकान को किराये पर लेने के लिए मिली थी। इसके बाद यह दीपांशु कक्कड़ के संपर्क में रहने लगी तथा उसे अपना नाम शगुन शर्मा बताया। इसके दूसरे पति धर्मबीर सिंह को यह जानकारी थी कि दीपांशु कक्कड़ के आगे पीछे कोई नहीं है। इसलिए उसने व धर्मबीर ने भीमगढ़ खेड़ी में बने हुए दीपांशु कक्कड़ के मकान को हड़पने का प्लान बनाया। दोनों ने दीपांशु कक्कड़ को भरोसे में लेकर शराब व गांजा पिलाकर नशे का आदी बना दिया। आसपास के लोगों को इन्होंने अपने आपको दीपांशु का माता-पिता बताया। इसके बाद एक डीलर से दीपांशु कक्कड़ के मकान को धोखे से जनवरी-2022 में 20 लाख में बिकवा दिया। दीपांशु कक्कड़ के नशे का फायदा उठाते हुए 17 लाख 50 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब दीपांशु कक्कड़ को इन पर शक हुआ तो वह लड़ने लगा। इसके बाद इन्होंने दीपांशु कक्कड़ के साथ मारपीट की तथा उसको और नशीली दवाइयां खिलाने लगे तथा नशा मुक्ति केंद्र दिल्ली में डाल दिया। आसपास में बता दिया कि दीपांशु कक्कड़ की मृत्यु हो गई है। दीपांशु जून-2023 में निकलकर आ गया तथा धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में कर दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --