{"_id":"6ac8edddddef82073d0c044e","slug":"woman-and-family-members-assaulted-in-dispute-over-dog-mess-one-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103755-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुत्ते की गंदगी को लेकर विवाद में महिला और परिजनों से मारपीट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुत्ते की गंदगी को लेकर विवाद में महिला और परिजनों से मारपीट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नाहरपुर रूपा की राजीव कॉलोनी में कूड़ा-कचरा और कुत्ते के दरवाजे पर गंदगी करने को लेकर हुए विवाद में महिला व उसके परिजनों से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी सुंदर के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
महिला ने शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे राजू और उसकी बहन मीना के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद मीना का पति पांच-छह अन्य लोगों के साथ आया और घर में घुसकर महिला से मारपीट की। पीड़िता के पति के घर पहुंचने पर आरोपी दोबारा आए। इस दौरान महिला, उसके पति और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच कूड़ा-कचरा और कुत्ते के दरवाजे पर बार-बार गंदगी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।