{"_id":"618ea6377a90c044c4090236","slug":"will-have-to-wait-now-for-sarhaul-u-turn-underpass-gurgaon-news-noi615465332","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहौल यू टर्न अंडरपास के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहौल यू टर्न अंडरपास के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
सरहौल यू टर्न अंडरपास
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जगमग रोशनी और तमाम सुविधाओं के साथ सरहौल यू टर्न अंडरपास के लिए अभी करीब दो सप्ताह का और इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) बिजली कनेक्शन का ऑप्टीमाइज (अनुकूलन) करने में जुटा है। इसके तहत ट्रांसफार्मर से यू टर्न अंडरपास तक मेन सप्लाई लाइन की लंबाई कम करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। एनएचएआई का दावा है कि अंडरपास की सौगात सभी तकनीकी पहलुओं को दुरुस्त कर पूरे संसाधनों के साथ ही दी जाएगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। फिलहाल, कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर कहां लगना उचित होगा, कितनी लंबाई की मेन सप्लाई लाइन लगानी चाहिए जैसे तकनीकी विषयों की समीक्षा की जा रही है। हालांकि बिजली कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब केवल धरातल पर काम होना बकाया है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, 12 से 15 दिन का समय और लगेगा। इसका मतलब साफ है कि कम से कम दो सप्ताह का इंतजार और करना पड़ेगा।
अंधेरे में गुजर रहे वाहन चालक
अंडरपास में बिजली कनेक्शन न होने के कारण अंधेरा पसरा है, लेकिन एनएचएआई ने इसे खुला छोड़ रखा है। एनएचएआई की ओर से इसके ट्रायल की बात कही जा रही है, जबकि हकीकत में बिना बिजली कनेक्शन ही इसे वाहन चालकों के लिए खुला छोड़ा गया है। इसे खुला देख वाहन चालक भी चार किलोमीटर लंबे सफर से बचने के लिए अंधेरे के बीच ही फर्राटा भर रहे हैं। पिछले कई दिनों से ट्रायल के नाम पर वाहन चालकों को अनाधिकृत रूप से इसमें गुजारा जा रहा है। यहां घुप अंधेरे के बीच ही वाहन चालक गुजर रहे हैं। दिन में वाहन चालक इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अंधेरा गहराते ही कोई इसमें घुसने की जहमत नहीं उठा रहे। बिजली कनेक्शन मिलने के बाद यह वाहन चालकों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। बताया जा रहा है कि रात के समय सुरक्षा और सावधानी को देखते एहतियातन एनएचएआई की ओर से इसके प्रवेश द्वार पर बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया जाता है।
ट्रायल की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जो खामियां थीं, उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है। अब केवल बिजली कनेक्शन का इंतजार है। अंडर ग्राउंड केबल का थोड़ा बहुत काम बकाया है, हमने ट्रायल के लिए इसे खोला है, लगातार जनरेटर नहीं चला सकते हैं। बिजली कनेक्शन मिलते ही इसे नियमित तौर पर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
निर्माण जंभूलकर, परियोजना निदेशक, एनएचएआई