फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will ensure speedy justice for aggrieved women: Usha Priyadarshi

पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाएंगी : ऊषा प्रियदर्शी

Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Will ensure speedy justice for aggrieved women: Usha Priyadarshi
हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में मेयर पद की दावेदार थीं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने उन्हें यह अहम पद दिया है।
ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि वह पीड़ित महिलाओं व लड़कियाें को जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला अपराधों को लेकर गंभीर है। वह गुरुग्राम के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महिलाओं को संगठन से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए कई अभियान चला चुकी हैं। गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र और नगर निगम चुनावों में मेयर पद की संभावित दावेदारों में भी उनका नाम प्रमुखता से लिया गया था। हरियाणा राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर इससे पहले रेणु भाटिया कार्यरत थीं। नर्सिंग स्टाफ को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ विरोध बढ़ गया था, जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऊषा प्रियदर्शी अब महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगी तथा आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। सरकार ने आयोग में मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा आयोग के सदस्य के रूप में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed