फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife murdered by being pushed off the balcony during a family dispute.

Gurugram News: पारिवारिक झगड़े में पत्नी को बालकनी से धकेल कर की हत्या

Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by being pushed off the balcony during a family dispute.
पुलिस ने आरोपी को मेरठ से पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पारिवारिक विवाद में पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से धक्का देकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ से गिरफ्तार किया। आरोपी साधु नगर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी ने सात अक्तूबर की रात पत्नी पल्लवी यादव को आचार्यपुरी स्थित मकान में मारपीट के बाद नीचे धकेला था। गंभीर रूप से घायल पल्लवी की मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। थाना सेक्टर-14 पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पल्लवी यादव और धर्मेंद्र उर्फ आकाश का विवाह दिसंबर 2024 में हुआ था। दोनों गुरुग्राम में अलग-अलग निजी कंपनियों में नौकरी करते थे। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि सात अक्तूबर की रात को पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोपी ने पल्लवी के साथ मारपीट कर उसे बालकनी से नीचे धकेल दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed