Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife changes her statement in court; four accused in dowry harassment case acquitted

Gurugram News: पत्नी ने अदालत में बदले बयान, दहेज उत्पीड़न चार आरोपी बरी

Sun, 29 Nov 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Wife changes her statement in court; four accused in dowry harassment case acquitted
- पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दहेज मांगने व मारपीट में आरोप साबित नहीं कर सका अभियोजन पक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अमानत में खयानत के पांच साल पुराने मामले में अदालत ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार आरोपियों को बरी कर दिया है। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता महिला ही अपने पुराने आरोपों से मुकर गई। उसने अदालत में गवाही देते हुए कहा कि पति और ससुराल पक्ष ने कभी दहेज की मांग नहीं की और न ही उसके साथ मारपीट या कोई क्रूरता की गई। इसके बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष को आरोप संदेह से परे साबित करने में विफल माना। यह आदेश ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सुमन की अदालत ने दिया है। बरी किए गए आरोपियों में पति सौरभ, देवर गौरव, सास सरोज और ससुर राजबीर शामिल हैं।
पटौदी क्षेत्र के ऊंचा माजरा निवासी प्रीति की शिकायत पर 29 जून 2021 को महिला थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 19 फरवरी 2019 को शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई, कमरे में बंद किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा जेवर रखने और वापस नहीं लौटाने के भी आरोप लगाए गए थे। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने अदालत में अपने पुराने आरोपों का समर्थन नहीं किया। उसने कहा कि शिकायत पर उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए थे।
विज्ञापन

अदालत ने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता की गवाही से अभियोजन का मामला किसी भी महत्वपूर्ण पहलू पर साबित नहीं हुआ। केवल जांच अधिकारी के बयान के आधार पर आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। रिकॉर्ड पर ऐसा कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं है, जो आरोपियों को कथित अपराध से जोड़ता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed