{"_id":"69e673a33e38d6d1bf031ea4","slug":"where-education-used-to-be-available-now-there-is-a-gathering-of-drug-addicts-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111434-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जहां मिलती थी शिक्षा अब वहां रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जहां मिलती थी शिक्षा अब वहां रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना।
जिले के नगीना कस्बे के वॉर्ड नंबर 3 में स्थित पूर्व कन्या विद्यालय इन दिनों नशेड़ियों और चोरों का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय को करीब सात वर्ष पहले दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके बाद से यह भवन पूरी तरह उपेक्षित पड़ा हुआ है और अब जर्जर हालत में पहुंच चुका है। बताया जा रहा कि विद्यालय की चारदीवारी कई जगह से टूटी है, जबकि पीछे की दीवार को पूरी तरह तोड़ दिया गया है। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व दिन-रात यहां जमा रहते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नशेड़ी खुलेआम परिसर में नशा करते देखे जा सकते हैं, जिससे आसपास के माहौल पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि यह सुनसान और जर्जर इमारत चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गई है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद आरोपी इसी स्थान पर छिप जाते हैं या अपनी गतिविधियों की योजना बनाते हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोगों को अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका मांग है कि या तो इस भवन को सुरक्षित किया जाए या फिर इसे ध्वस्त कर दिया जाए, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लग सके। वार्ड मेंबर ओमकार ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन से शिकायत कर दी गई है। कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्यवाई की मांग की जाएगी।
इस संबंध में खंड़ शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और स्थिति का जायजा लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल हो सके।