फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When the administration did not take care, the villagers started catching monkeys themselves.

Gurugram News: प्रशासन ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने स्वयं पकड़ने शुरू किए बंदर

Sun, 03 Nov 2024 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
When the administration did not take care, the villagers started catching monkeys themselves.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। खंड के गांव गंगवानी में पिछले कई साल से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगा रहे ग्रामीणों की शिकायतों पर जब प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया तो तंग आकर लोगों ने स्वयं बंदरों को पकड़ना शुरू किया। युवाओं ने एकजुट होकर गांव में आवारा घूम रहे दर्जनभर से अधिक बंदरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। बंदरों को पकड़ते समय कई युवाओं पर हमला भी किया, लेकिन युवाओं ने हार नहीं मानी। पकड़े गए बंदरों को फिरोजपुर झिरका की पहाड़ियों में छोड़ा गया। बंदर पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

लोगों के मुताबिक आवारा बंदर 20 से अधिक लोगों पर हमला कर चुके हैं। ग्रामीण नाजर, साजिद हुसैन, बिस्मिल्ला, मोहम्मद हुसैन, वकार, तोफीक ने बताया कि पिछले करीब चार साल पहले उनके गांव में तीन बंदर आए थे जो लोगों की छतों पर इधर-उधर रहने लगे। कुछ दिन बाद धीरे-धीरे बंदरों की संख्या बढ़ती गई और आतंक भी बढ़ता चला गया। उसके बाद आवारा बंदर हर रोज किसी ना किसी पर हमला करने लगे, जिससे तंग आकर गांव के लोगों ने सीएम विंडो सहित पंचायत विभाग को लिखित में शिकायत दी। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बंदर पकड़ने की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को तंग आकर गांव के लोगों ने खुद ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed