{"_id":"69a6e9201bffce3bc50988a4","slug":"when-asked-to-remove-the-tempo-from-the-road-he-attacked-fir-registered-at-manesar-police-station-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81267-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टैंपो रास्ते से हटाने के लिए कहा तो किया हमला, मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टैंपो रास्ते से हटाने के लिए कहा तो किया हमला, मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
रास्ते में टैंपो खड़ा करके गाने बजाकर नाच रहा था नशे की हालत में आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में 26 फरवरी की शाम को एक युवक ने चालक से टैंपो रास्ते से हटाने के लिए कहा तो उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना के चार दिन बाद पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया है।
मानेसर निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे वह अपने घर के पास नवीन की इमारत में पानी भरने के लिए जा रहा था। इस दौरान सड़क पर एक टैंपो का चालक जयबीर निवासी खोह गांव, गाने बजाकर नाच रहा था। जब निखिल ने गाड़ी से उतरकर जयबीर को रास्ते से टैंपो हटाने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगा। जयबीर को नशा में देखकर निखिल वापस अपनी गाड़ी में बैठने लगा तो जयबीर ने लोहे की किसी वस्तु से निखिल के सिर पर पीछे से वार कर दिया, जिससे निखिल का सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद जयबीर अपना टैंपो लेकर मौके से भाग गया।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि आरोपी जयबीर को जांच में शामिल करके जमानत पर छाेड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।