फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Weather is pleasant; heat is nowhere to be found.

Gurugram News: मौसम मेहरबान, गर्मी लापता

Mon, 28 Sep 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant; heat is nowhere to be found.
मौसम विभाग का अनुमान... आने वाले दिनों में भी छाए रह सकते है बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में पिछले तीन दिन से मौसम सुहाना बना हुआ है। सोमवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली। बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिन से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के कारण पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सुबह से बादल छाए रहने के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में भी गर्मी का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा। मौसम ठंडा रहने से बाजारों और सड़कों पर भी लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बादल छाए रहने से मौसम में राहत का दौर आगे भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed