{"_id":"602e6fdc8ebc3ee9620c4968","slug":"we-have-right-to-information-gurgaon-news-noi566383237","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणाचार्य कॉलेज में विद्यार्थी बताएंगे- हमें है सूचना का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणाचार्य कॉलेज में विद्यार्थी बताएंगे- हमें है सूचना का अधिकार
विज्ञापन
गुरुग्राम। कागजों में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लोगों को सूचना का अधिकार दिया गया है। जिसे इस्तेमाल कर प्रत्येक जानकारी ली जा सकती है। साथ ही गैरकानूनी काम का पर्दाफाश किया जा सकता है। विद्यार्थियों को इस अधिकार की ताकत को दिखाने के लिए जिले के राजकीय द्रोणाचार्य कॉलेज में प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के 22 सरकारी कॉलेजों को इन प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया है। जिले के द्रोणाचार्य कॉलेज में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विभाग द्वारा 22 कॉलेज के लिए 1 लाख का बजट जारी किया है। द्रोणाचार्य कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 मार्च से पहले आयोजित होगी। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को 2 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एक हजार रुपये राशि भेंट की जाएगी। कॉलेज द्वारा आरटीआई मुख्य और कॉलेज की उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी गिरि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
11 सरकारी और 11 एडेड का चयन
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर से 11 सरकारी और 11 एडेड कॉलेजों का चयन किया है। इसमें अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, हिसार, जींद, झज्जर, महेंद्रगढ़, पंचकूला, रोहतक और सिरसा के सरकारी कॉलेजों में होगी। गुरुग्राम के द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज में अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। कॉलेज द्वारा तिथि निर्धारित नहीं की गई है।