{"_id":"68656baeb26028ebb1033427","slug":"waterlogging-on-service-road-due-to-cleaning-of-culvert-number-two-of-the-highway-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61388-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवे की दो नंबर पुलिया की सफाई से सर्विस रोड पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवे की दो नंबर पुलिया की सफाई से सर्विस रोड पर जलभराव
विज्ञापन
हाईवे की दो नंबर पुलिया की सफाई से सर्विस रोड पर जल भराव
- पुलिया में जाने से पानी रोका गया, पंप से भेजा जा रहा एक नंबर पुलिया में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित नरसिंहपुर पर बनी तीनों पुलिया को एनएचएआई साफ करा रहा है। एक पुलिया को साफ कराया जा चुका और दूसरी को साफ कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिया दो में आने से पानी को रोक दिया गया और हाईवे की सर्विस रोड पर जमा हुआ है। हालांकि पानी के लिए पंप लगाया गया है लेकिन उसकी क्षमता कम है।
एनएचएआई का कहना है कि दो दिन पहले आई बारिश से पुलिया की सफाई का काम प्रभावित हुआ है। उसका कहना है कि दो दिन में पुलिया नंबर दो को साफ करा लिया जाएगा। इसके बाद बारिश का पानी हाईवे की दूसरी ओर निकल जाएगा और बादशाहपुर ड्रेन से आगे निकल जाएगा। इसके बाद तीसरी पुलिया की सफाई पर काम होगा।
हाईवे पर हीरो होंडा के आगे और नरसिंहपुर गांव के बीच में तीन पुलिया हैं। इससे एक ओर का पानी हाईवे क्रॉस कर दूसरी ओर जाता है। एनएचएआई ने इसकी सफाई का काम समय पर शुरू नहीं कराया था। जीएमडीए के सीईओ ने एनएचएआई के चेयरमैन मिलकर इस मामले को रखा था।
विज्ञापन
जीएमडीए ने जरूरी मशीनें एनएचएआई को उपलब्ध कराई है। पहले एक नंबर पुलिया को साफ कराया गया और बाद में दो नंबर पर काम चल रहा है। पुलिया में कंकरीट, कंपनियों का कबाड़ होने से जेसीबी की मदद से इसे साफ कराया जा रहा है। मानसून में नरसिंहपुर सर्विस रोड पर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जीएमडीए ने नरसिंहपुर के निचले इलाके को बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ने के लिए 750 मीटर लंबे कच्चे नाले का निर्माण कराया है। तीनों पुलिया का पानी इस नाले से लेग 3 बादशाहपुर ड्रेन में जाएगा।