फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waterlogging in the city due to rain; traffic affected in several areas.

Gurugram News: बारिश से शहर में जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित

Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to rain; traffic affected in several areas.
पानी निकासी के लिए नगर निगम और जीएमडीए की टीमें रहीं सक्रिय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोमवार देर रात से मंगलवार शाम तक हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम गुरुग्राम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की टीमें संभावित जलभराव वाले स्थानों पर तैनात रहीं और पंपों व सक्शन मशीनों की मदद से पानी निकासी का कार्य करती रहीं।
बारिश के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली बजघेड़ा रोड के अंडरपास में पानी भर गया, जिससे उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। सेक्टर-4, पालम विहार, बसई रोड, सोहना रोड, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, सेक्टर-4 रेलवे रोड और सेक्टर-5 धनवापुर रोड पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। गुरुग्राम बस स्टैंड एक बार फिर पानी में डूब गया। दौलताबाद, राजेंद्र पार्क और औद्योगिक क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर पानी भर गया। शीतला माता रोड पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर निगम ने दावा किया कि बारिश शुरू होते ही उसकी टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में सक्रिय हो गई थीं। विभिन्न स्थानों पर पंपिंग सेट, सक्शन टैंकर और अन्य मशीनरी की मदद से पानी निकाला गया। दूसरी ओर सेक्टर 23 और पालम विहार में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। शीतला माता रोड, पालम विहार और बजघेड़ा एरिया में पानी में कई वाहन फंस गए। पुलिस ने वाहनों को धक्का देकर बाहर निकलवाया।
विज्ञापन



प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
बारिश के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न चौराहों पर तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया और जहां आवश्यकता पड़ी, वहां तुरंत अतिरिक्त बल भेजा गया। यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, इफको चौक, शंकर चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। बारिश के दौरान जलभराव और यातायात दबाव को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात संचालन सुनिश्चित किया। पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और फील्ड स्टाफ के माध्यम से पूरे शहर की यातायात स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। जहां भी यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका हुई, वहां तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति सामान्य कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटौदी में सबसे अधिक वर्षा
जिला प्रशासन के अनुसार, 3 अगस्त की सुबह 8 बजे से 4 अगस्त की शाम 5 बजे तक पटौदी में सबसे अधिक 85 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुग्राम और सोहना में 23-23 मिमी, कादीपुर, हरसरू और वजीराबाद में 10-10 मिमी, मानेसर में 8 मिमी, फर्रुखनगर में 7 मिमी तथा बादशाहपुर में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पटौदी में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed