फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water tank in the village but no water in the houses

Gurugram News: गांव में जलघर, मगर घरों में जल नहीं

Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water tank in the village but no water in the houses
पेयजल को तरस रहे मुबारकपुर के लोग, जलघर को बने दो साल बीते, नहीं हुई पाइपलाइन की कनेक्टिविटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। मुबारकपुर गांव के लोग उमस भरी गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, क्योंकि गांव को जलघर से जोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से कनेक्शन ही नहीं किए गए हैं। गांव में 20 लाख की लागत से बना जलघर दो साल से बेकार पड़ा है, क्योंकि अब तक गांव में पाइपलाइन की कनेक्टिविटी नहीं की गई। इस कारण भीषण गर्मी में ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं।
सरपंच सतबीर सिसोदिया के अनुसार, विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई हल नहीं निकला है। जलघर की इमारत जर्जर हो रही है और परिसर में पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम तो नजर नहीं आते हैं, लेकिन कूड़ा-करकट चारों ओर नजर आता है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिजली कनेक्शन स्थायी नहीं था जबकि बिजली विभाग दावा कर रहा है कि मीटर सहित कनेक्शन छह महीने पहले ही दे दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने केवल बोरवेल व बिल्डिंग बनाकर छोड़ दिया है जबकि बिजली कनेक्शन भी समय पर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच सतबीर की मानें तो उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को नलकूप चालू करने की लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बिजली विभाग ने बिजली का कनेक्शन नहीं किया है, इस वजह से ट्यूबवेल चालू नहीं हो पाया है, जो कनेक्शन जोड़ा गया था, वह अस्थायी है। इसी कारण कार्य में देरी हुई है।

----
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग डिवीजन-तीन गुरुग्राम मुबारकपुर वाटर सप्लाई के ट्यूबवेल का कनेक्शन छह महीने पहले ही मीटर लगाकर जोड़ा जा चुका है। मौके पर जाकर कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि देख सकते हैं। बिजली विभाग की तरफ से कोई कार्य पेंडिंग नहीं है। - मनपाल ढुल, एसडीओ बिजली विभाग।




-------



जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से वाटर सप्लाई के लिए पाइपलाइन से कनेक्शन नहीं किया गया है। पाइपलाइन बिछाने में जानबूझकर देरी कर रहे हैं। छह माह से जो जलघर के नाम पर भवन बनाया वह जर्जर होता जा रहा है, उसमें घटिया सामग्री लगाई गई है । - सतबीर सिसोदिया सरपंच मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed