फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply will remain closed for 24 hours due to repairs in the water treatment plant.

Gurugram News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत होने से 24 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति

Wed, 13 Mar 2024 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Water supply will remain closed for 24 hours due to repairs in the water treatment plant.
मास्टर पाइपलाइन से नहीं होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रखरखाव कार्य और द्वारका एक्सप्रेसवे पर पाइप लाइन स्थानांतरण कार्य के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। इससे कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

जीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि इससे सेक्टर 4, 5, 7, 9, 11, 12, 81 से 115, दयानंद कॉलोनी, गुड़गांव गांव, पुराना गुरुग्राम, लक्ष्मण विहार, छोटी माता बूस्टर और बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-51 (सेक्टर 42-74, गांव बादशाहपुर) का इलाका प्रभावित होगा। सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर 42 से 74 तक जलापूर्ति होती है। प्लांट की मास्टर पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं होने के कारण सेक्टर 51 के बूस्टिंग स्टेशन तक पानी नहीं पहुंचेगा। जीएमडीए के अधिकारियों ने पानी की किल्लत से बचने के लिए बचत के साथ पानी खर्च करने की अपील की है। जीएमडीए द्वारा चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रखरखाव का काम किया जाना है, जिसमें वाॅल्व और नॉन-रिटर्न वाॅल्व को बदला जाएगा। इसके अतिरिक्त, द्वारका एक्सप्रेसवे पर 1500 मिमी डायमीटर की मास्टर जल आपूर्ति पाइपलाइन के स्थानांतरण का कार्य भी प्राधिकरण द्वारा किया जाना है। ये दोनों कार्य बुधवार को होंगे, इसलिए प्लांट की मास्टर लाइन से शहर में जलापूर्ति बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed