{"_id":"5f54bf218ebc3e368264105a","slug":"water-logging-in-gurugram-after-heavy-rainfall-gurgaon-news-noi5343754152","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद भी नहीं निकला बारिश का पानी, बिजली भी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद भी नहीं निकला बारिश का पानी, बिजली भी गुल
विज्ञापन
गुरुग्राम में शनिवार को बारिश के बाद हुआ जलभराव।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में शनिवार देर शाम हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। 12 घंटे बाद भी ज्यादातर क्षेत्रों से पानी नहीं निकल पाया। धनवापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी ओवरफ्लो होकर सेक्टर-9 में भी प्रवेश कर गया।
बारिश के कारण सेक्टर-9, धनवापुर रोड, डीएलएफ, बसई, कादीपुर, भवानी इंकलेव, सेक्टर-31, 40, 56, सुशांत लोक, डूंडाहेड़ा, उद्योग विहार, सेक्टर-22, 23, पालम विहार, लक्ष्मण विहार, अर्जुन नगर, भीम नगर, सिविल लाइन, पटेल नगर, सूर्य विहार, सेक्टर-37, खांडसा, खेड़कीदौला, नरसिंहपुर, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-81, 88, 82, 90, 92 समेत अन्य स्थानों पर पानी भर गया था। नगर निगम क्षेत्र के कुछ स्थानों पर दिक्कत आने के कारण पानी की निकासी समय पर नहीं हो पाई। वहीं, जीएमडीए अधिकारियों के मुताबिक, बादशाहपुर बरसाती नाले से सारा पानी निकल चुका है। प्रमुख स्थान नरसिंहपुर, हीरो होंडा समेत अन्य स्थानों पर भी देर रात को ही पानी निकाल दिया गया।
वही, सेक्टर-9, चार, शिवपुरी, सूर्य विहार, राजेंद्रा पार्क, सेक्टर-31, 40, डीएलएफ समेत अन्य स्थानों पर बिजली गुल रही। हालांकि कुछ स्थानों पर बिजली देर रात आ गई, लेकिन वोल्टेज कम होने के कारण दिक्कत रही। रविवार सुबह 11 बजे बिजली व्यवस्था सुचारु हो पाई। बिजली न होने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत भी रही। जिसने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया।