{"_id":"6a942bb40e27e6667d0eb002","slug":"water-drainage-improved-after-laying-three-pipes-across-the-highway-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-99471-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हाईवे पर तीन पाइप डालने से पानी निकासी हुई बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हाईवे पर तीन पाइप डालने से पानी निकासी हुई बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस रोड का पानी पाइप से सीधे बादशाहपुर ड्रेन जाएगा, पंपिंग पर निर्भरता होगी कम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर अब बारिश में जलभराव की समस्या के राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सनबीम कंपनी के सामने हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से तीन बैरल (पाइप) डालने का कार्य पूरा कर लिया है। दूसरी ओर एनएचएआई हाईवे के दोनों के ड्रेनेज को और बेहतर करेगा।
हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर हर बारिश में पानी भर जाता है। कई बार पानी मुख्य कैरिजवे तक पहुंचने से लंबा जाम लग जाता है। अभी तक जलभराव होने पर जीएमडीए और एनएचएआई पंपों की मदद से पानी को खाड़सा गांव के पास स्थित बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद हर साल जलभराव की समस्या बनी रहती है।
जीएमडीए हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइप डालकर बारिश के पानी को राधा कृष्ण गार्डन के पास बने वाले स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के माध्यम से सीधे बादशाहपुर ड्रेन तक भेजा जा रहा है। सनबीम की ओर से पाइप को राधा कृष्ण गार्डन की डाला गया है। इसके बाद एक टैंक बनाकर पानी को नए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन से बादशाहपुर ड्रेन तक भेजा जा रहा है। राधा कृष्ण गार्डन के पास लगभग 750 मीटर लंबा पक्का बरसाती नाला बनाया गया है। नरसिंहपुर क्षेत्र पिछले करीब एक दशक से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि इससे नरसिंहपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है।