फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanliness at the Civil Hospital will improve.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में सफाई होगी बेहतर

Sun, 30 Aug 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness at the Civil Hospital will improve.
गुरुग्राम। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए अस्पताल में तकनीकी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। अब अस्पताल परिसर में पहले के मुकाबले साफ-सफाई बेहतर होने की उम्मीद है। अस्पताल में रोजाना दो हजार में अधिक मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। ओपीडी से लेकर वार्ड और गलियारों तक लगातार आवाजाही रहती है। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. नीना गठवाल ने बताया कि अस्पताल में पहले से बेहतर साफ-सफाई के लिए मुख्यालय से चार आधुनिक सफाई मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं और इनके उपयोग भी किया जा रहा है। साथ ही निजी एजेंसी की तरफ से 30 सफाई कर्मचारियों को भी अस्पताल में तैनात किया गया है। इन मशीनों के उपयोग से अस्पताल परिसर का वातावरण स्वच्छ और बेहतर हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed