फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water crisis started deepening even before summer

Gurugram News: गर्मी से पहले ही गहराने लगा जल संकट

Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Water crisis started deepening even before summer
मुख्य लाइन की मरम्मत के लिए बार-बार ठप हो रही पानी की आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई मगर शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। पिछले दिनों मुख्य पाइप लाइन में लीकेज, तो कभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 10-12 घंटे बिजली नहीं रहने जैसे कारण शहर में तीन से चार दिन तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ये घटनाएं लोगों को आने वाली गर्मियों का जैसे ट्रेलर दिखा रही हैं। प्रशासन पानी जैसी जरूरी आवश्यकता को लेकर गंभीर नहीं। शहर में गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ेगी।
मंगलवार को सिग्नेचर टावर के पास 900 एमएम की पाइप लाइन के मरम्मत कार्य को लेकर सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति 12 घंटे के लिए बंद की गई। हाईवे के दूसरी ओर बसे नए गुरुग्राम के सेक्टरों, सोसाइटियों में सेक्टर 16 के बूस्टिंग स्टेशन से ही पानी आता है। पिछले दो महीनों में जलापूर्ति बंद किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले 23 दिसंबर को भी उसी जगह पाइप लीकेज की मरम्मत की गई थी, जहां मंगलवार को की गई। इसके पहले हीरो होंडा चौक पर मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पानी बंद किया गया। फिर चंदू बुढ़ेरा के प्लांट में बिजली नहीं थी और पानी बंद किया गया। पिछले दिनों कई कारणों से जलापूर्ति बंद की गई। एक दिन जलापूर्ति बंद होने का खामियाजा कई दिनों तक लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

----


मोटर खराब होने के कारण आरडी सिटी में चार दिनों से पानी नहीं
सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में रहने वाले करीब 12000 निवासियों को पिछले चार दिनों से टैंकरों के भरोसे काम चलाना पड़ रहा है। एक तरफ मोटर खराब होने के कारण पहले ही पानी नहीं आ रहा था फिर मंगलवार को जीएमडीए की लाइन से भी पानी नहीं आया। मोटर मरम्मत नहीं होने संबंधित समस्या लापरवाही की है। टाउनशिप में पेयजल की आपूर्ति के लिए लगाई गई मोटर खराब है। इस कारण पानी नहीं आ रहा है। टाउनशिप की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि चैताली मढ़ोत्रा कहती हैं कि पानी को यूजी टैंक में जमा करने और लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए मोटरें लगाई गईं हैं। वाटर टैंक की मोटरें खराब हैं। इस कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। आरडी सिटी में पहले भी नौ मई 2023, 20 मई 2023 , 28 जुलाई 2023, 3 अगस्त 2023, 31 अगस्त 2023, 15 सितंबर 2023, 22 सितंबर 2023, एक अक्तूबर 2023, 8 जनवरी 2024, 24 फरवरी 2024 को मोटर खराब होने के कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



सेक्टर 55 में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

सेक्टर-55 में रहने वाले करीब 2000 लोग पिछले तीन दिनों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीता सिन्हा ने बताया कि यह सेक्टर की स्थायी समस्या बन गई है। जब शिकायत की जाती है तब 15 दिन तक जीएमडीए का पानी ठीक से आता है मगर इसके बाद फिर वही ढाक के तीन पात। पानी का प्रेशर बहुत कम है। घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आए दिन यह दिक्कत आ रही है। हमें यह शक है कि कही सेक्टर तक पहुंचने वाला पानी बीच में कहीं और तो नहीं जा रहा है। निवासियों ने जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों से जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और इस बात की जांच की मांग की है कि कभी पानी पूरे प्रेशर और कभी बहुत कम कैसे आता है।



------------------------------------------------------------------------------



पानी की आपूर्ति और जरूरत

जीएमडीए के दो बूस्टिंग स्टेशन से क्षमता - 570 मिलियन लीटर प्रतिदिन, वास्तविक आपूर्ति - 550 एमएलडी करीब
गर्मी के दिनों में पानी की जरूरत - 650 एमएलडी से ज्यादा
नगर निगम के अधिकृत ट्यूबवेल - 450
---------
पिछले दिनों विभिन्न कारणों से बंद हुई जलापूर्ति
23 दिसंबर 2023- सिग्नेचर टावर के पास मुख्य पाइप लाइन टूटी, पानी बंद
12 जनवरी 2024 - दौलताबाद बिजली सबस्टेशन में बिजली खराब, प्लांट में बिजली नहीं, पानी बंद
19 जनवरी 2024 - चंदू बुढ़ेरा प्लांट में वॉल्व बदलने और रखरखाव कार्य के लिए पानी बंद
17 फरवरी 2024- हीरो होंडा चौक पर 1600 एमएम की लाइन में मरम्मत कार्य के लिए पानी बंद
20 फरवरी 2024 - चंदू बुढ़ेरा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में छह घंटे बिजली नदारद
27 फरवरी 2024 - सिग्नेचर टावर के पास पाइप लाइन मरम्मत पानी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article