फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wastewater being discharged into drains; residents express displeasure.

Gurugram News: नालों में डाला जा रहा गंदा पानी, लोगों ने जताई नाराजगी

Wed, 29 Jul 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wastewater being discharged into drains; residents express displeasure.
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-84 के बरसाती नाले में टैंकर संचालकों द्वारा गंदा पानी डाला जा रहा है। यह काम टैंकर संचालकों की ओर से चार दिन से किया जा रहा है। इससे निवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि रोजाना कई टैंकर सीवेज का गंदा पानी नाले में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 84 के निवासी रजत ने बताया कि सीवेज का गंदा पानी नाले में डालने से पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बढ़ रहा है। वहीं सेक्टर-110 स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे से न्यू पालम विहार की सर्विस लेन के किनारे बने बरसाती नाले में भी गंदा पानी डाला जा रहा है। वहां इस समस्या को करीब 10 दिन से ज्यादा हो गए। निवासियों ने बताया कि पहले टैंकर संचालकों ने नाले को तोड़ा और अब उसमें सीवेज का गंदा पानी डाल रहे हैं। न्यू पालम विहार के भरत नैन ने बताया कि कई बार इस बारे में प्रशासन को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस अवैध टैंकर को पानी डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed