फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Warning of thunderstorm and rain between May 2 and 4, farmers advised to be alert

Gurugram News: 2 से 4 मई के बीच आंधी-बारिश की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Wed, 30 Apr 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Warning of thunderstorm and rain between May 2 and 4, farmers advised to be alert
नूंह। कृषि विज्ञान केंद्र ने 2 से 4 मई के बीच मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, आंधी के साथ बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। इसके कारण किसानों को सतर्क रहने और खेतों में जरूरी प्रबंधन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनजीत ने बताया कि इस बीच अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति दक्षिण-पूर्व दिशा से 7 से 11 किमी/घंटा तक रह सकती है। 2 मई से मौसम अधिक गर्म, उमस भरा और अस्थिर हो सकता है। गेहूं की कटाई पूरी कर चुके किसानों को खेत में अवशेष न जलाने और उन्हें सड़ाकर जैविक खाद बनाने की सलाह दी गई है। वहीं, तापमान वृद्धि के कारण मूंग और उड़द की फूल-पत्तियों के झुलसने की आशंका है। ऐसे में किसानों को शाम के समय सिंचाई करने और फसल की नियमित निगरानी रखने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed