फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wall of Democracy will be built at 100 places in Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम में 100 स्थानों पर तैयार की जाएंगी वॉल ऑफ डेमोक्रेसी

Fri, 10 May 2024 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wall of Democracy will be built at 100 places in Gurugram
एडीसी ने दी जानकारी, जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास जारी
विज्ञापन

10 स्थानों पर ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट की करीब 8 फीट बड़ी डमी भी लगाई जाएंगी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए 25 मई को होने वाले मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रयास किए गए हैं। इसी कड़ी में जिले में 100 प्रमुख स्थानों पर वॉल ऑफ डेमोक्रेसी तैयार की जाएंगी। इन वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर मतदाता अपने हस्ताक्षर कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ाव महसूस करेंगे। इसके साथ ही 10 स्थानों पर ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट की करीब 8 फीट बड़ी डमी भी लगाई जाएंगी।
स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि गुरुग्राम जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों पटौदी, सोहना, बादशाहपुर व गुरुग्राम के प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। जहां पर वॉल ऑफ डेमोक्रेसी व ईवीएम की डमी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने लघु सचिवालय परिसर स्थित विकास सदन में बनाए गए वोटर्स पार्क में वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का शुभारंभ किया था। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने भी लघु सचिवालय के मुख्य भवन के समीप स्वयं हस्ताक्षर कर वॉल ऑफ डेमोक्रेसी की शुरुआत की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कॉलेज व विश्वविद्यालय में भी ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किए हैं। देसी रॉकस्टार एमडी, सिंगर नवीन पूनिया, सीनियर सिटीजन सुभाष चंद्र, ट्री मैन दीपक गौड़ और भजन गायिका मुस्कान आनंद को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सार्वजनिक स्थलों पर वॉल ऑफ डेमोक्रेसी पर हस्ताक्षर व ईवीएम की डमी को देखकर जिले के मतदाता मतदान के लिए प्रेरित होंगे। जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार मतदाता जागरूकता के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed