{"_id":"684476af83791f61f90fde9b","slug":"wakf-board-did-illegal-construction-on-the-graveyard-villagers-protested-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-103930-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वक्फ बोर्ड ने किया कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण, विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वक्फ बोर्ड ने किया कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण, विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध दर्ज किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी बात को नहीं सुना गया तो वे इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर अपनी फरियाद लेकर जाएंगे।
मालब गांव के सरपंच अल्ताफ हुसैन, हाजी जलालुद्दीन, हाजी रमजान, पप्पल, शहीद मेंबर, उमर मोहम्मद, जन्नी आदि ने बताया कि उनके गांव के कब्रिस्तान को 2023 में वक्फ बोर्ड द्वारा लीज पर गांव के ही कुछ लोगों को दे दिया था। जो अब उस पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसमें उनके बुजुर्गों की कब्र हैं और यह जमीन पंचायत की थी, जिसे बाद में वक्फ बोर्ड को देखभाल के लिए दिया गया था, लेकिन वक्फ बोर्ड के लोग अपनी मनमानी कर इसे खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं।