फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Voter list being prepared for Panchayat by-election in the district

Gurugram News: जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूची

Fri, 06 Mar 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Voter list being prepared for Panchayat by-election in the district
9 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं नागरिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत मतदाता सूची तैयार की जा रही है। भविष्य में जिले की 11 पंचायतों तथा सोहना पंचायत समिति में एक वार्ड में उपचुनाव करवाए जाने हैं।
मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 2 मार्च को किया जा चुका है। 9 मार्च तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थानों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है। 19 फरवरी से 28 तक वार्ड अनुसार वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार किया गया। इसके बाद 2 मार्च को प्रारूप वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित वोटर लिस्ट से संबंधित दावे और आपत्तियां 9 मार्च तक दर्ज की जाएगी, जिनका निपटारा 12 मार्च तक होगा। अपील दायर करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है, और अपील का निपटारा 19 मार्च तक होगा। अंतिम वोटर लिस्ट 27 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन




यहां होंगे उपचुनाव
पटौदी ब्लॉक में गांव बासपदमका में सरपंच पद के लिए, गुरुग्राम ब्लॉक के गांव माकड़ौला में वार्ड 9, फर्रूखनगर ब्लॉक में गांव अलमदी में वार्ड 9, झांझरोला खेड़ा में वार्ड 2 में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। इसी प्रकार सोहना ब्लॉक में पंचायत समिति मेंबर के लिए वार्ड 5 तथा पंच पद के लिए गांव बादशाहपुर ठेठर में वार्ड संख्या 3, बिल्हाका में वार्ड संख्या 6, खूँटपूरी में वार्ड संख्या 7, महेंद्रवाडा में वार्ड संख्या 3, रानीका सिंघोला में वार्ड संख्या 6, रिठोज में वार्ड संख्या 14 तथा सहजावास के वार्ड 1 में उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed