फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vishal won three gold medals.

Gurugram News: विशाल ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Sat, 26 Sep 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vishal won three gold medals.
हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डेफ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 सितंबर को 10वीं हरियाणा स्टेट गेम्स ऑफ द डेफ का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी, कराटे, लॉन टेनिस, गोल्फ और शूटिंग जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट गुरुग्राम के विद्यार्थियों ने शानदार खेल दिखाया।

केंद्र के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में 13 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस सफलता से केंद्र के शिक्षक, कोच और अन्य स्टाफ काफी खुश हैं। विशाल ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में तीन स्वर्ण पदक जीते। दीपक ने 600 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। प्रियांशु ने 200 मीटर में रजत और 400 मीटर दौड़ व लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


शुभम ने 100 और 400 मीटर में रजत पदक जीते। चिराग मलिक ने 800 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। मनवीर ने 400 मीटर में रजत पदक हासिल किया। सन्नी ने 200, 400 और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। वहीं दीपांशु ने 800 मीटर में कांस्य, करण ने 100 मीटर और लॉन्ग जंप में स्वर्ण, रेहान ने 200 मीटर में कांस्य और रोहित ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता। काजल ने 50 किलो कुश्ती और 52 किलो जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed