फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vinita Vashisht became the first woman president of the District Bar Association

Gurugram News: जिला बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी विनीता वशिष्ठ

Mon, 02 Feb 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Vinita Vashisht became the first woman president of the District Bar Association
गुरुग्राम। 1974 से चले आ रहे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की सूची में पहली बार महिला अध्यक्ष का नाम सोमवार को जुड़ गया है। सोमवार को सर्वसम्मति से विनीता वशिष्ठ को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर दिया गया है। पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी बार में अभी तक सिर्फ इस पद पर पुरुषों को ही कब्जा चला रहा था। बार के इस फैसले से उम्मीद जगी है कि आने वाले चुनावों में महिला अधिवक्ताओं की दावेदारी इस पद पर बढ़ेगी। जिला बार एसोसिएशन सचिव राहुल धनखड़ की ओर से सोमवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला अधिवक्ताओं की तरफ से इस पर महिला अध्यक्ष को मनोनीत करने के लिए सचिव को पत्र दिया गया। इस पर उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से इस संदर्भ में बात की तो सर्वसम्मति से विनीता विश्ष्ठ को इस पद पर मनोनीत कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed