Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villages in Manesar to have their thirst quenched; 15 MLD of canal water approved

Gurugram News: मानेसर के गांवों की बुझेगी प्यास, 15 एमएलडी नहरी पानी को मंजूरी

Sun, 15 Nov 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Villages in Manesar to have their thirst quenched; 15 MLD of canal water approved
भाजपा के कार्यालय गुरुकमल का उद्घाटन करते हुई भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।
200 बेड के अस्पताल की मांग पर मुख्यमंत्री से दोबारा चर्चा करने का दिया भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के लोगों और ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को मानेसर स्थित सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में घोषणा की कि जीएमडीए की मास्टर लाइन से मानेसर के गांवों को रोजाना 15 एमएलडी नहरी पानी की आपूर्ति को मंजूरी मिल गई है।
इस फैसले से बास कुशला, बास हरिया, धाना, कासन और खोह समेत आसपास के गांवों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। नहरी पानी मिलने से लोगों को न केवल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, बल्कि क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर निर्भरता भी कम होगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगने से अब गंदा पानी साफ होकर दोबारा जोहड़ों में जा रहा है, जिससे गांवों में स्वच्छता बढ़ी है और जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यक्रम में बिमला चौधरी ने 200 बेड के अस्पताल की मांग रखी। इस पर मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को मजबूती से उठाएंगी। इस दौरान मेयर इंद्रजीत यादव व अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवाओं पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय औषधि सुरक्षा एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेताओं का कार्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। मंत्री ने बिना वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने की अपील की। उन्होंने नकली दवाओं और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
यह कार्यक्रम सुरक्षित दवाएं, नशामुक्त समाज थीम पर आधारित था। इसका संयुक्त आयोजन गुरुग्राम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन तथा हरियाणा ड्रग डीलर्स एसोसिएशन ने किया। आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार देश व प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। विधायक मुकेश शर्मा ने भी युवाओं को नशे से दूर रखने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम में नशे के दुरुपयोग, चिकित्सकीय दवाओं के गलत इस्तेमाल, नकली दवाओं की रोकथाम, दवा वितरण व्यवस्था में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा फार्मास्युटिकल ट्रेड में बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।


कार्यक्रम में गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम के डिप्टी मेयर अनूप सिंह, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हरियाणा के आयुक्त डॉ. मनोज यादव, स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर रिपन मेहता, एएसडीसी राकेश दहिया एवं करण सिंह गोदारा, हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार मनीष मित्तल, गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र बिस्वाना सहित एफडीए के सभी एसडीसीओ एवं डीसीओ मौजूद रहे।

भाजपा के कार्यालय गुरुकमल का उद्घाटन करते हुई भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।

भाजपा के कार्यालय गुरुकमल का उद्घाटन करते हुई भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed