फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers will protest today against the drinking water crisis in Mahchana.

Gurugram News: महचाना में पेयजल संकट के खिलाफ ग्रामीण आज करेंगे प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers will protest today against the drinking water crisis in Mahchana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। गांव महचाना में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण 23 मई को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरना सुबह 8 बजे से मेन बूस्टिंग स्टेशन, नजदीक बाबा बनखंडी धाम, महचाना पर शुरू होगा। आयोजन की सूचना समस्त ग्रामवासियों की ओर से जारी की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। पब्लिक हेल्थ के टोल फ्री नंबर पर 100 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। हाई स्कूल, पंचायत और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को भी कई बार ज्ञापन सौंपे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
गांव में पिछले कई वर्षों से बनी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, मेन बूस्टिंग स्टेशन से गांव तक 2 किमी लंबी जर्जर पाइपलाइन, जिसमें 30 से अधिक जगह लीकेज है, उसे तुरंत बदला जाए, गांव के आधे हिस्से में नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो और पिछले एक सप्ताह से बाधित पेयजल आपूर्ति को तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed