फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers showed anger for not redressing the complaint on the spot

Gurugram News: मौके पर शिकायत निस्तारण न करने पर ग्रामीणों में दिखा रोष

Mon, 04 Sep 2023 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers showed anger for not redressing the complaint on the spot
गांव खेतियाबास पहुंचे थे राज्य के सहकारिता व जन स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। गांव खेतियावास में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे राज्य के सहकारिता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बनवारी लाल को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ गया। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतों को मंत्री के एक अधिकारी ने इकट्ठा कर लिया, जबकि ग्रामीणों को उम्मीद थी कि वह मौके पर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इससे उनमें रोष नजर आया।
इसके अलावा एक जनप्रतिनिधि को जब अपनी बात रखने से रोक दिया गया तो माहौल गरमा गया। इससे पहले पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने गांव खेतियावास में ग्रामीणों के साथ उनका पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने कार्यक्रम में कहा कि पूर्व में रही अन्य दलों की सरकारों में ये होता था जहां का मुख्यमंत्री है वहीं के विकास होते थे। वहीं के बच्चों की नौकरियां लगती थी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा जो की हमेशा से अपेक्षित रहा है, इसमें सबसे ज्यादा काम हुआ है।
विज्ञापन

जनसंवाद कार्यक्रम में खेतियावास के अलावा मुस्सेदपुर, लोकरा, कुफरपुर और पथरेडी गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड, एसडीएम संदीप अग्रावल, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान, मनीष गाडोली, पंचायत समिति चेयरमैन पंकजशील यादव, पटौदी मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, मनबीर शेरपुरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed