{"_id":"69bf99b13b9246188c0f4632","slug":"viksit-badshahpur-mega-rally-chief-minister-nayab-singh-saini-addressed-the-rally-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित बादशाहपुर महारैली: सीएम सैनी ने रैली को किया संबोधित, 2709 पात्र लाभार्थियों को मिली घर की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित बादशाहपुर महारैली: सीएम सैनी ने रैली को किया संबोधित, 2709 पात्र लाभार्थियों को मिली घर की चाबी
Sun, 22 Mar 2026 02:02 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
विकसित बादशाहपुर महारैली
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सेक्टर-91, काकरौला में विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों के आवास आवंटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों को लेकर जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 2709 पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपकर उन्हें उनके आशियाने का अधिकार प्रदान किया।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, 'प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। गुरुग्राम और विशेष रूप से बादशाहपुर इस विकास यात्रा का एक मजबूत स्तंभ बन कर उभरा। आज चौथे नवरात्र पर 2 हजार 709 गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपना एक दिव्य संयोग है। इस हलके को विकास की गति देने के लिए 81 घोषणाएं हुई जिनमें से 60 का काम पूरा हो चुका और 8 का काम प्रगति पर है।'
विज्ञापन
सीएम ने बताया, 'पिछले साढ़े 11 वर्षों में 15 हजार 166 करोड रुपये हलके के विकास कार्यों पर खर्च हुए। दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए 9000 करोड रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया। राजीव चौक से सोहना वाया बादशाहपुर एक्सप्रेसवे 2200 करोड रुपए की लागत से बनाया गया। मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक 5500 करोड रुपये की लागत से लंबा मेट्रो कॉरिडोर निर्माण अधीन है। श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज 541 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार, जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। फरुखनगर में 12 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण किया गया। मुख्यमंत्री ने बादशाहपुर हलके के गावों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अलग से पांच करोड रुपये देने की घोषणा की।'