{"_id":"6894af4f53ccba915f0c132c","slug":"video-of-a-girl-sitting-on-the-roof-of-a-moving-thar-on-nh-48-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64205-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएच-48 पर चलती थार की छत पर बैठी युवती का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएच-48 पर चलती थार की छत पर बैठी युवती का वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोबाइल से शूट कर रही वीडियो, पीछे चल रही गाड़ी के चालक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर चल रही थार गाड़ी की छत पर बैठी एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो थार के पीछे चल रहे एक अन्य गाड़ी चालक ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें शिकायत की गई है कि युवती और थार चालक अपने साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस छानबीन करने में जुट गई।
पुलिस ने थार गाड़ी का नंबर ट्रेस करके उसके मालिक के बारे में पता लगा लिया है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दो अगस्त का है। बारिश के दौरान मौसम का आनंद लेती युवती के थार गाड़ी पर बैठने का 33 सेकंड का वीडियो है। एनएच-48 पर चल रही थार गाड़ी की छत पर बैठी यह युवती अपने मोबाइल को घुमा-घुमाकर हाईवे के चारों ओर के नजारे शूट कर रही है। वह कभी मोबाइल के कैमरे में रोड के ट्रैफिक को शूट करती है तो कभी खुद को मोबाइल के कैमरे में देखकर पोज देने लगती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट्स करके यातायात नियमों को तोड़ने और हाईवे पर अपने साथ अन्य लोगों की जान खतरे में डालने की बात कही है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि वीडियो दो अगस्त का है। थार गाड़ी का नंबर ट्रेस करके सेक्टर-29 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही थार गाड़ी चलाने वाले और युवती को जांच में शामिल करके पूछताछ की जाएगी। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि थार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने जब थार मालिक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गाड़ी उनका बेटा चला रहा था। जब बेटे से पूछताछ के लिए पुलिस पहुंची तो वह घर नहीं मिला।