{"_id":"69ea4bcbd03c3cac46055ef3","slug":"video-of-a-fight-between-a-young-man-and-a-woman-goes-viral-on-social-media-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर युवक-युवती गुत्थम-गुत्था: लड़की के बाल खींचे और थप्पड़ मारे, लड़के की उतारी टीशर्ट, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर युवक-युवती गुत्थम-गुत्था: लड़की के बाल खींचे और थप्पड़ मारे, लड़के की उतारी टीशर्ट, देखें वायरल वीडियो
Thu, 23 Apr 2026 10:13 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:13 PM IST
सार
साइबर सिटी के डीएलएफ फेज-1 में युवक-युवती की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने रिया कुमारी और रोहित कुमार के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
मारपीट करते युवक-युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर सिटी के डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शराब ठेके के बाहर भारी भीड़ के बीच युवक-युवती हाथापाई कर रहे हैं। युवक युवती के बाल खींच रहा है और थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
युवती भी लड़के को मारने और उससे बचने की कोशिश करती है। मारपीट के दौरान युवती उस युवक की टीशर्ट खींचकर उतार देती है। हालांकि, लोग इनके बीच-बचाव के झगड़ा सुलझाने की कोशिश करते हैं। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट मामले में डीएलएफ फेज-1 थाने में दो दिन पहले शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी रिया कुमारी (वर्तमान में वजीराबाद गांव) और राजस्थान निवासी रोहित कुमार (वर्तमान में चकरपुर गांव में किरायेदार) को थाने में बुलाया। दोनों को खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन