फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Victory Procession Held Following Formation of BJP Governments in Three States

Gurugram News: तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर निकाला विजय जुलूस

Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Victory Procession Held Following Formation of BJP Governments in Three States
फिरोजपुर झिरका के कार्यकर्ता तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर विजय यात्रा निकलते हुए।
-यह यात्रा शहीद मीनार से शुरू होकर अग्रसेन मंदिर तक पहुंची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में बुधवार को फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद मीनार से शुरू होकर अग्रसेन मंदिर पर पहुंची, जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा से पूर्व कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश मंत्री नसीम अहमद ने कहा कि भाजपा के प्रति जन-जन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि यह परिणाम विकास और जनसेवा की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने तीनों राज्यों की जनता को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, नपा अध्यक्ष मनीष जैन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, मंडल अध्यक्ष निशा सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, अंशुल सैनी भादस सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए विजय जुलूस में भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इस जुलूस में शामिल लोगों ने भाजपा की जीत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed