{"_id":"688786be302ce8a68705f278","slug":"vehicles-crawl-on-sirhaul-border-due-to-bottle-neck-formation-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63398-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बॉटल नेक बनने से सिरहौल बॉर्डर पर रेंगते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बॉटल नेक बनने से सिरहौल बॉर्डर पर रेंगते हैं वाहन
विज्ञापन
दिल्ली जाते हुए वाहन चालकों को ज्यादा होती है परेशानी
- गुरुग्राम आने के दौरान एंबियंस मॉल के सामने साइबर सिटी की तरफ जाने वाल वाहन रहे रेंगते
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉटल नेक बनने से सिरहौल बाॅर्डर पर दोनों तरफ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिल्ली जाने वाले चालकों के सामने यह समस्या अधिक है। दिल्ली जाने वाले वाहनों के एक तरफ एमसीडी का टोल भी है। इससे आम वाहन चालकों को दिल्ली जाने का आधा रास्ता बंद हो जाता है।
दिल्ली जाने की तरफ सिरहौल बार्डर पर साइबर हब और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे के वाहन आकर मिलते हैं। जिस प्वाइंट पर यह वाहन मिलते हैं वहां पर सड़क करीब 10 लेन की हो जाती है। इसके बाद दिल्ली में परवेश करने के वक्त वह घटकर पांच लेन की ही रह जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होती है। पीक आवर में तो काफी लंबा जाम तक लग जाता है।
दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले वाहन जब एंबिंयस मॉल की तरफ जाते हैं तो वहां पर भी यह ही बॉटल नेक बन जाने से वाहनों को परेशानी आती है। जीएमडीए ने एमसीडी टोल हटाने के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा हुआ है। इस पर एनएचएआई, दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच बातचीत चल रही है।