फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vegetables could not be transferred even after orders

Gurugram News: आदेश के बाद भी स्थानांतरित नहीं हो सकी सब्जी

Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vegetables could not be transferred even after orders
प्रशासन ने अस्थायी रूप से खेल स्टेडियम में लगाने के दिए थे आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। प्रशासनिक आदेश के बाद भी सब्जी मंडी स्थानांतरित नहीं हो सकी है। जिसके लिए प्रशासन ने सोमवार से अस्थायी रूप से खेल स्टेडियम में लगाने के आदेश दिए थे। सब्जी मंडी रोजमर्रा की भांति अनाज मंडी में ही लगाई गई। ऐसा होने से प्रशासन के आदेशों पर पानी फिर गया।
कस्बे की अनाज मंडी में किसानों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सब्जी मंडी को अस्थायी रूप से खेल स्टेडियम में लगाए जाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत सभी आढ़तियों को मंडी स्थानांतरित किए जाने की जानकारी भी दे दी थी। मंडी को सोमवार से स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाना तय था। परंतु आढ़तियों ने रोजाना की भांति अपना कारोबार अनाज मंडी में ही किया । जिन्होंने प्रशासन द्वारा दिए आदेशों को स्वीकार नहीं किया । बता दें कि स्थानीय अनाज मंडी में सब्जी मंडी लगने से जगह की कमी हो रही है। किसान अपनी फसल को ट्रैक्टरों में भरकर सुबह ही अनाज मंडी में ले आते हैं। किंतु जगह न मिलने के कारण उनको परेशानी होती है। कई बार तो किसानों को अपनी फसल वापस ले जानी पड़ जाती है।
विज्ञापन




क्या कहती हैं सचिव

मार्केट कमेटी की सचिव सुनीता देवी ने बताया कि व्यवस्था न बनाए जाने के कारण सोमवार से सब्जी मंडी स्थानांतरित नहीं हो सकी । जिसको जल्द ही स्थानांतरित कराया जाएगा। आढ़तियों को मौखिक सूचना दी गई थी अब उनको लिखित सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed