फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Veer Bal Diwas: The story of martyrdom depicted in sand art

वीर बाल दिवस : रेत कला में सजी शहादत की गाथा

Sat, 20 Dec 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Veer Bal Diwas: The story of martyrdom depicted in sand art
- सुशांत लोक के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में सैंड आर्ट शो का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान और वीरता के संदेश को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशांत लोक के परिसर में सैंड आर्ट शो एवं जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम के दौरान एनएसबी प्रोडक्शन से जुड़े सैंड आर्टिस्ट सर्वम पटेल द्वारा रेत कला के माध्यम से चारों साहिबजादों के शौर्य, त्याग और बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। विशाल स्क्रीन पर उकेरे गए दृश्यों ने विद्यार्थियों को साहिबजादों के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके अदम्य साहस से परिचित कराया।
विज्ञापन


सैंड आर्ट शो में खालसा पंथ की स्थापना के बाद की ऐतिहासिक घटनाओं, मुगल सत्ता के साथ संघर्ष, 1705 के युद्ध प्रसंग और छोटे साहिबजादों की गिरफ्तारी जैसे मार्मिक क्षणों को रेत कला के माध्यम से जीवंत किया गया। प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही वीर बाल दिवस की थीम पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी एवं संस्कृत भाषाओं में जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश राघव, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशांत लोक से प्रिंसिपल पूनम यादव, वाइस प्रिंसिपल सुनील, जिला शिक्षा विभाग से कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं खोह स्थित गवर्नमेंट स्कूल से प्रिंसिपल संगीता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed