{"_id":"696ce64219e0f2e1250e0847","slug":"vb-jiramji-scheme-is-the-future-of-rural-india-rao-narbir-singh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77470-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण भारत का भविष्य है वीबी-जीरामजी योजना : राव नरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण भारत का भविष्य है वीबी-जीरामजी योजना : राव नरबीर सिंह
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जीरामजी योजना पर कार्यशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई थी लेकिन जीरामजी योजन स्थायी रोजगार की गारंटी है।
राव नरबीर रविवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जीरामजी योजना पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। कार्यशाला से पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर जीरामजी योजना के बारे में पत्रकारों से विस्तार से बताया। सिंह ने कहा कि वीबी-जीरामजी योजना ग्रामीण भारत का भविष्य है। भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है, हमारा विजन ग्राम आधारित विकास है। उन्होंने कहा कि जीरामजी योजना से गांवों में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रांति आएगी। मनरेगा के मुकाबले जीरामजी योजना बेहतर है।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अब हरियाणा में 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। कार्यशाला में संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मेयर राजरानी मल्होत्रा, उषा प्रियदर्शनी, अजीत यादव, मनीष, हितेश चौधरी समेत अन्य उपस्थित रहे।