फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vande Bharat will run till Chandigarh, people celebrated

Gurugram News: चंडीगढ़ तक चलेगी वंदे भारत, लोगों ने खुशी मनाई

Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will run till Chandigarh, people celebrated
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डीपी गोयल ने रेल मंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने दिल्ली से अजमेर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक संचालन का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में अजमेर से चंडीगढ़ के मध्य वंदे भारत ट्रेन के चलने का शेड्यूल दर्शाया है। चंडीगढ़ तक विस्तार होने गुरुग्राम के लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि यहां पर काफी लाेगों को अपने कार्यों के लिए चंडीगढ़ में आना जाना पड़ता है। ट्रेन का विस्तार होने से साइबर सिटी वासियों को चंडीगढ़ आने-जाने में आसानी होगी।
रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बने डाॅ. डीपी गोयल ने बताया कि रेलवे विभाग ने कुछ दिन पूर्व घोषणा की थी कि अजमेर से दिल्ली के बीच चलाई गई वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक कर दिया जाए। यह घोषणा गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रही। वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ तक विस्तार को लेकर शिक्षाविद् डाॅ. अशोक दिवाकर सहित अन्य लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। रेलवे सलाहकार समिति के दूसरी बार सदस्य बने डाॅ. डीपी गोयल के प्रयासों से गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक वंदे भारत रेल सेवा पर मुहर लगने के बाद अब इसके संचालन का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। डाॅ. डीपी गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुरुग्राम से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डाॅ. सुधा यादव का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

----
वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत ट्रेन नंबर-20977 सुबह 6.20 बजे अजमेर से रवाना होगी। जयपुर से होते हुए गुरुग्राम सुबह 11.09 बजे व दिल्ली कैंट 11.35 बजे और दोपहर बाद 3.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वापसी में ट्रेन नंबर-20978 दोपहर बाद 3.15 बजे रवाना होकर शाम 6.33 बजे दिल्ली कैंट, शाम 6.53 बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और रात्रि 11.25 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed