{"_id":"6ac3df6a836b01c13005aaf5","slug":"border-blockades-and-hotelsdhabas-under-scrutiny-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103330-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बॉर्डर पर नाकेबंदी और होटल-ढाबे रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बॉर्डर पर नाकेबंदी और होटल-ढाबे रडार पर
विज्ञापन
दिल्ली से गुरुग्राम में अवैध कचरा डंपिंग मामले में जांच तेज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली का अवैध कचरा गुरुग्राम में ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चार मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 वाहन बरामद किए हैं। रविवार को हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस अगले सात दिनों में इस पूरे नेटवर्क को खंगालने की कवायद में जुट गई है।
पुलिस अब पूछताछ के जरिये यह पता लगा रही है कि दिल्ली से रोजाना कितना कूड़ा, किन रास्तों से गुरुग्राम लाया जा रहा था। इस सख्ती का सबसे बड़ा असर शहर की सीमाओं पर दिखेगा, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए नाकेबंदी और निगरानी बढ़ा दी गई है।
जांच के दायरे में अब दिल्ली सीमा से सटे होटल, ढाबे और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी आ गए हैं। पुलिस को आशंका है कि अधिकृत व्यवस्था के बजाय इन जगहों का कमर्शियल कचरा अवैध रूप से इधर-उधर खपाया जा रहा था। बाहर से आने वाले इस कचरे पर रोक लगने से गुरुग्राम की कचरा निस्तारण व्यवस्था और स्थानीय खत्तों (डंपिंग ग्राउंड) पर दबाव कम होगा। फिलहाल, पुलिस इस गिरोह के पूरे रूट और जुड़े अन्य मददगारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दिल्ली से आने वाले कूड़े पर पुलिस का पहरा है। इसका असर शहर की सफाई पर पड़ेगा। कितने कूड़े को डंप किया जाता है। इसका आकलन सात दिन बाद होगा। - सुंदर श्योराण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम