{"_id":"6ac3deef107c34e9fa006370","slug":"two-properties-sealed-in-zone-5-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103255-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जोन-पांच में दो संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जोन-पांच में दो संपत्तियां सील
विज्ञापन
संपत्ति कर बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई
नंबर गेम - 1.21 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर कार्रवाई की है। जोन-5 क्षेत्र में संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर दो संपत्तियों को सील किया गया है। इन पर कुल 1.21 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया है।
सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने यह कार्रवाई की। सील की गई संपत्तियों में सिकोम लिमिटेड, सेक्टर-16 और टेकप्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, जेएमडी पैसिफिक स्क्वायर, सेक्टर-16 शामिल हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, सिकोम लिमिटेड पर 83,56,982 रुपये का बकाया है। वहीं, टेकप्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड पर 37,59,951 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। आयुक्त प्रदीप दहिया ने संपत्ति मालिकों से समय पर बकाया राशि जमा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में भुगतान न करने पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
संपत्ति कर नगर निगम के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इस राजस्व का उपयोग शहर में सफाई, सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने में होता है। निगम का उद्देश्य करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना भी है। सभी संपत्ति मालिकों से अपील है कि वे अपने संपत्ति कर का समय पर भुगतान करें।