फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccination campaign started under Mission Indradhanush

Gurugram News: मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान शुरू

Mon, 07 Aug 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign started under Mission Indradhanush
मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने पीएचसी वजीराबाद में किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टीकाकरण से वंचित जिले के 6676 बच्चों का सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में कुल 867 टीकाकरण सत्र होंगे। इसमें 540 सत्र उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में बनाए गए हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने पीएचसी वजीराबाद से की। यह मिशन जिला में तीन चरणों अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में यू-विन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने आई महिलाओं को यू-विन सर्टिफिकेट दिया गया। ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि मीजल्स रूबेला यानी खसरा की बीमारी मुक्त समाज के निर्माण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यू-विन पोर्टल भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया को जिला में 7 से 12 अगस्त प्रथम चरण, 11 से 16 सितंबर द्वितीय चरण व 9 से 14 अक्टूबर को तृतीय चरण के तहत टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक के टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण होगा। मिशन इंद्रधनुष के नोडल अधिकारी डॉ जयप्रकाश ने बताया कि पहले चरण में 540 सत्र उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डब्ल्यूएचओ से डॉ. श्री निवासन क्षेत्रीय टीम लीडर, डॉ. अनुज, डॉ. कृष्णा मलिक, एसएमओ फर्रुखनगर और सभी पीएचसी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed