{"_id":"6082bec78ebc3ec197028315","slug":"used-to-rob-cash-boxes-by-giving-petrol-of-five-hundred-rupees-and-giving-2-thousand-notes-gurgaon-news-noi578606478","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटकर वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूटकर वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाश पकड़े
विज्ञापन
गुरुग्राम। दो सप्ताह पहले एक ओला-उबर चालक से कार लूटकर शहर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को अपराध शाखा फर्रुखनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग तीन जगहों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में तीन लूटपाट की घटनाओं को कबूल कर लिया है। इनसे चोरी की कार व अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इन्हें न्यायालय से एक दिन की रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया है।
पुलिस चौकी सेक्टर-93 में गाडौली के रहने वाले व ओला-उबर के लिए टैक्सी चलाने वाले योगेश ने 6 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था कि उसकी कार को हयातपुर चौक से फर्रुखनगर के लिए सवारी बनकर बैठे चार बदमाश हथियारों के बल पर लूटकर ले गए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार को सूचना के बाद अपराध शाखा फर्रुखनगर पुलिस ने फर्रुखनगर की अनाज मंडी व दमदमा लेक व सोहना से चारों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गोपाल निवासी रामपुर पटौदी, लोकेश निवासी जेवर यूपी, रवि निवासी जाटौली पटौदी व कुलदीप निवासी नाहड रेवाड़ी बताया है। इनसे लूटी गई कार और एक पिस्टल, दो नकली पिस्टल, एक कारतूस भी बरामद किये हैं।
दो पेट्रोल पंपों से लूट चुके हैं 50 हजार
चारों बदमाश हथियारों के बल पर पेट्रोल पंपों से कैश भी लूटते थे। पूछताछ में इस तरह की दो घटनाओं को कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बताया है कि 10 अप्रैल को हथियार के बल पर बिलासपुर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से सेल्समैन से 20 हजार रुपये की लूट व रेवाड़ी के थाना रोहडाई क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 30 हजार रुपये की लूट इन्होंने ही की है। सेल्समैनों से 500 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद 2000 हजार रुपये का नोट देते थे। जब सेल्समैन खुले रुपये देने के लिए जेब से कैश बाहर निकालता था तो उसे हथियार दिखाकर लूट लेते थे।