फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Urban local bodies are the first school and nursery of democracy: Nayab Saini

शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला और नर्सरी : नायब सैनी

Thu, 03 Jul 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Urban local bodies are the first school and nursery of democracy: Nayab Saini
नगर निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएम ने कहा, साइबर सिटी गुरुग्राम शहरी विकास का एक मॉडल है
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को मानेसर में शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला और नर्सरी हैं। लोकतंत्र की जड़ें स्थानीय स्तर पर जितनी गहरी होंगी, हमारा राष्ट्र उतना सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित हरियाणा, विकसित नगरों से ही बनेगा। इसलिए, हमने हरियाणा में विजन-2047 के तहत एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और 50 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है।

सीएम ने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम शहरी विकास का एक मॉडल है। इसके साथ लगते 180 किलोमीटर लंबे केएमपी कॉरिडोर के साथ पंच ग्राम योजना के तहत ऐसे ही पांच अति आधुनिक शहर बसाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। यह योजना वर्ष 2050 तक 75 लाख जनसंख्या के लिए बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हरियाणा में ई गवर्नेंस को तेजी से अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------------
बाक्स

सीवरेज के ट्रीटेड पानी 140 करोड़ में है सूरत नगर निगम
गुरुग्राम। सीवर से निकले गंदे पानी से करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं, ऐसा सूरत नगर निगम ने ऐसा करके दिखाया है। गटर से निकले पानी को ट्रीट करके एक-दो करोड़ में नहीं बल्कि 140 करोड़ में वहां लगे उद्योगों को बेचा जा रहा है। इससे नगर निगम को रेवेन्यू का लाभ भी मिल रहा है।मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधित करते हुए सूरत नगर निगम की कमिश्नर शालिनी अग्रवाल ने यह सक्सेस स्टोरी सभी को सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed