फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unveiled the statue of martyr Kaptan Singh in village Bilaspur Khurd

Gurugram News: गांव बिलासपुर खुर्द में शहीद कप्तान सिंह की मूर्ति का अनावरण किया

Wed, 28 Jun 2023 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Unveiled the statue of martyr Kaptan Singh in village Bilaspur Khurd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। पटौदी खंड के गांव बिलासपुर खुर्द में अमर शहीद कप्तान सिंह की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ.सुधा यादव ने किया। अमर शहीद कप्तान सिंह 30 सितबंर 1980 में राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट दिल्ली में भर्ती हुए थे।
कप्तान सिंह बारामूला जम्मू कश्मीर में तैनात थे जहां यूनिट को जंगलों में आतंकी छिपे होने की सूचना मिलने पर यूनिट ने आतंकियों की घेराबंदी कर दी। आमने-सामने की लड़़ाई में कप्तान सिंह ने 24 जुलाई 1994 को देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम आज शहीदों की बदौलत ही आजादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने शहीद के पुत्र मिथुन, तेजसिंह व शहीद की पत्नी को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ.सुधा यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार शहीदों का पूरा सम्मान करती है। इस अवसर पर भारतीय सेना की टुकड़ी ने शहीद कप्तान सिंह की शहादत पर सलामी दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व विधायक गंगाराम, जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी, पूर्व चेयरमैन दीपचंद पटौदी, ग्राम सरपंच, बीरेन्द्र यादव, संजीत सहरावत, शहीद की पत्नी राजबाला,नरेश दहिया आदि मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed