फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unsafe towers should be demolished with the consent of the people

Gurugram News: लोगों की सहमति पर असुरक्षित टावरों को तोड़ा जाए

Sun, 26 Nov 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unsafe towers should be demolished with the consent of the people
चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए सदस्यों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए सदस्यों की शाम बजे बजे हुई बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें जे टावर की रिपोर्ट सांझा करने, संरचना की मजबूती के उपायों का आकलन करने के लिए सीबीआरआई द्वारा सभी टावरों एक साथ अध्ययन करने की मांग की गई। इसके अलावा सभी की सहमति पर ही टावरों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।
आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि बिल्डर अपनी ओर से कई कदम उठा रहा है। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी एक टीम सर्वे करने आई थी, लेकिन स्थानीय लोगों को जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा अन्य कई बातों को लेकर लोगों की सोसाइटी में बैठक हुई है। इसमें बिल्डर से सबसे पहले जे टावर की रिपोर्ट साझा करने की मांग की गई है। इसके अलावा आईआईटी की रिपोर्ट प्रशासन के निर्देशों के साथ सीबीआरआई के साथ सांझा करने, संरचना की मजबूती के उपायों का आकलन करने के लिए सीबीआरआई द्वारा सभी टावरों एबीसीजे का एक साथ अध्ययन किया जाए। लोगों को पुनर्वास का इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मांग की गई लोगों की राय के अनुसार विध्वंस शुरू किया जाना चाहिए। वहीं, लोगों ने बैठक में मांग रखी कि प्रभावित टावरों का पुनर्निर्माण किया जाए और पूरा होने तक किराया दिया जाए। विध्वंस के दौरान एबीसीजे टावरों के लिए एजेंसी द्वारा कौन से सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। सुरक्षा का आश्वासन चाहिए। पूरी विध्वंस योजना को आरडब्ल्यूए के साथ साझा करें। इसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 10 फरवरी 2022 को डी टावर में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने रिपोर्ट नवंबर 2022 में सौंप दी थी। इसमें पांच टावरों को अनसेफ घोषित कर दिया गया था। वहीं, चार टावरों को आईआईटी की टीम ने रहने योग्य घोषित किया था। शुक्रवार को तोड़फोड़ के लिए एक टीम ने दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed