फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unreserved train run between Delhi and Ringas

Gurugram News: दिल्ली-रींगस के चलाई अनारक्षित ट्रेन

Thu, 01 Oct 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Unreserved train run between Delhi and Ringas
गुरुग्राम। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन-04415/16 चलाई है। यह ट्रेन दिल्ली से रींगस और रींगस से दिल्ली के बीच दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन का ठहराव गुड़गांव रेलवे स्टेशन व पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर भी हाेगा। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलने से गुरुग्राम के यात्रियों को रींगस व दिल्ली की ओर आवागमन में सुविधा होगी। यह ट्रेन एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर के मध्य दो चक्कर में संचालित की जा रही है, ताकि रींगस की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिल सके। अनारक्षित स्पेशल ट्रेन-04415 दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 6.50 बजे रींगस के लिए रवाना होगी और शाम 7.48 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन व 8.05 बजे पटौदी रोड पर ठहराव करेगी। रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, अनारक्षित स्पेशल ट्रेन-04416 रींगस रेलवे स्टेशन से रात 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और सुबह 5.20 बजे पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर व सुबह 5.48 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रींगस जाने व वापसी के दौरान स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव रेलवे स्टेशन, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, नारनौल व नीमकाथाना रेलवे स्टेशनों पर रहेगा। स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिनमें 12 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed